शारजाह: भारतीय मूल के एल्विन की नृशंस हत्या,
शव के 9 टुकड़े कर बैग में भरा: शारजाह में ओमान जाने वाले रास्ते पर खड़ी एक लावारिस कार से भारतीय मूल के एल्विन प्रकाश कुंदर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। हत्यारों ने शव को 9 टुकड़ों में काटकर दो अलग-अलग बैग में भरकर कार में छिपा रखा था। कंपनी से खुलासे के बाद गुमशुदगी दर्ज: भाई अनिल को जब एल्विन के भारत लौटने की बात पर शक हुआ, तो उन्होंने कंपनी से दोबारा संपर्क किया। पासपोर्ट रिकॉर्ड की जांच में साफ हुआ कि एल्विन शारजाह से निकले ही नहीं थे, जिसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पत्नी और बेटा भी लापता: मामले में रहस्य और गहरा गया है क्योंकि एल्विन की पत्नी टीना और उनका बेटा भी घटना के बाद से लापता हैं। दोनों के संबंध में अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। जांच में जुटी पुलिस: 21 सितंबर को मृतक के परिजनों को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिली। अनिल ने उडुपी पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिलकर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। हत्या के पीछे के कारणों और इसमें शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए शारजाह पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


