राजनीति के बाद सिंगिंग में उतरे अमित जोगी: स्टूडियो में निकाली कौए की आवाज,

राजनीति के बाद सिंगिंग में आजमाया हाथ: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी अब एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। सक्रिय राजनीति के बाद उन्होंने गायकी की दुनिया में कदम रखा है। सोशल मीडिया पर उनके अपकमिंग गाने के रिकॉर्डिंग सेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कौए की आवाज निकालते दिख रहे हैं। शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने गए, अचानक रिकॉर्ड कर बैठे गाना: अमित जोगी ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि वे मूल रूप से एक शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने के सिलसिले में 'Gaurav R Music' स्टूडियो पहुंचे थे। लेकिन वहां का माहौल देखकर उन्होंने अचानक खुद ही एक गीत रिकॉर्ड करने का फैसला कर लिया। कौए की आवाज बनी चर्चा का केंद्र: शेयर किए गए छोटे से वीडियो में अमित जोगी का अंदाज उनके आम राजनीतिक तेवरों से बिल्कुल जुदा है। वीडियो में उनके द्वारा निकाली गई कौए की आवाज ने इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच लिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। गांधी जयंती पर रिलीज होगा पूरा गाना: अमित जोगी ने पोस्ट में लिखा कि "कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं, उन्हें बस गा दिया जाता है।" उन्होंने संकेत दिया है कि उनका यह पूरा गाना गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। राजनीति के मैदान से सीधे रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचे अमित जोगी का यह अनोखा रूप उनके समर्थकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खासा सुर्खियां बटोर रहा है।

Oct 1, 2026 - 18:35
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
राजनीति के बाद सिंगिंग में उतरे अमित जोगी: स्टूडियो में निकाली कौए की आवाज,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0