बालोद: श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र और मुंडन करते 9 लोग रंगे हाथों पकड़े गए
श्मशान में तांत्रिक क्रिया पर हंगामा: बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरातराई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां श्मशान घाट के पास संदिग्ध रूप से तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कर रहे लोगों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ लिया। मुंडन और तांत्रिक सामग्री बरामद: ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी श्मशान के पास एक-दूसरे का मुंडन कर रहे थे और किसी साधना के जरिए सिद्धि हासिल करने की कोशिश में थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से नींबू, सिंदूर और पूजा-अर्चना से जुड़ी अन्य तांत्रिक सामग्रियां जब्त की हैं। 9 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए: मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर रनचिरई थाने में तुरंत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर गुण्डरदेही न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


