अभनपुर: ग्राम टीला में महानदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान; बाढ़ में बहकर आने की आशंका,
अभनपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टीला स्थित निर्माणाधीन एनीकट के पास महानदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटनास्थल से गुजर रहे ग्रामीणों ने महानदी के किनारे महिला का शव पड़ा देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष आंकी गई है, वहीं उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। हाल ही में निर्माणाधीन एनीकट क्षेत्र में आई बाढ़ को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला पानी के तेज बहाव में बहकर यहां पहुंची होगी, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों व परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


