साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान
बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत “साइबर संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए। अधिकारियों ने कहा कि अनजान लिंक, संदिग्ध कॉल और फर्जी मैसेज से सावधान रहें और अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। कार्यक्रम में साइबर ठगी के नए तरीकों और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी गई। पुलिस ने बच्चों एवं युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया और अनजान लोगों से होने वाले संपर्क के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता से साइबर अपराधों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


