बिलासपुर ने बालक-बालिका दोनों वर्गों में जीता खिताब, 26वीं जूनियर राज्य स्तरीय बेसबॉल चैंपियनशिप का शानदार समापन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बेसबॉल एसोसिएशन एवं बिलासपुर बेसबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 26वीं जूनियर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बेसबॉल चैंपियनशिप का 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल मैदान, बिलासपुर में शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में रायपुर, दुर्ग, कोरबा, महासमुंद, कवर्धा, दंतेवाड़ा, बिलासपुर एवं बेमेतरा जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदेश संघ की अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल ने बताया कि बालक वर्ग में बिलासपुर ने कवर्धा को 2-0 से हराया बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बिलासपुर और कवर्धा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में बिलासपुर की टीम ने कवर्धा को 02-00 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में दंतेवाड़ा को हराकर बिलासपुर फिर बना चैंपियन बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला बिलासपुर एवं दंतेवाड़ा के बीच हुआ। दोनों टीमों ने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। खिलाड़ियों में बेहतरीन खेल के साथ-साथ खेल भावना और अनुशासन भी देखने को मिला। मुकाबले की अंतिम पारी में बिलासपुर ने दंतेवाड़ा को 05-00 से हराकर बालिका वर्ग का खिताब भी अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ बिलासपुर ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रिंस भाटिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह समापन समारोह में फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के चेयरमैन श्री प्रिंस भाटिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में सफलता के लिए केवल प्रतिभा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नियमित अभ्यास, अनुशासन, फिटनेस और निरंतर मेहनत बेहद जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत और हार से ऊपर उठकर हर प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने तथा आने वाली चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया। श्री भाटिया ने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना और लगातार सीखते रहना ही खिलाड़ी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देने और प्रतिदिन अभ्यास के माध्यम से अपने खेल में निरंतर सुधार करने की सलाह दी। उन्होंने बिलासपुर में बेसबॉल को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ बेसबॉल एसोसिएशन की महासचिव श्रीमती मिताली घोष के लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में बेसबॉल को पहचान दिलाने और इसे खिलाड़ियों के बीच लोकप्रिय बनाने के पीछे निरंतर मेहनत और समर्पण महत्वपूर्ण रहा है। साथ ही श्री अख्तर खान द्वारा भी बेसबॉल को आगे बढ़ाने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। समारोह में प्रदेश सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष श्री सुशील मिश्रा भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन के लिए बिलासपुर टीम सहित सभी जिलों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। कोच एवं मैनेजर हुए सम्मानित प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंचे कोच एवं मैनेजर नेहा जायसवाल, राजा जोशी, उमाशंकर, आशीष यादव, अभिषेक, प्रिंस एवं भूपेंद्र गड़े, अंजली खलखो को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की महासचिव सुश्री मिताली घोष अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल , उपाध्यक्ष डॉ कैरोलाइन सत्तूर ,संयुक्त सचिव अख्तर खान , सोहेल खान एवं बाकी सदस्यों ने भी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और खेल में जिला राज्य एवं प्रदेश का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई । समापन अवसर पर बिलासपुर बेसबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। इनमें लखन देवांगन,अंकुर राजक, संदीप गाहिरे, विकास यादव, शिशिर निषाद, योगेंद्र यादव, सुधांशु यादव, नेहा यादव, भूमिका श्रीवास, पायल साखरे, शत्रुहन वर्मा, भुवनलाल देवांगन, विशाल बंजारे, संदीप वर्मा एवं आकाश कश्यप सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में छत्तीसगढ़ बेसबॉल एसोसिएशन एवं बिलासपुर बेसबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कोच, मैनेजर, तकनीकी अधिकारियों और खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Oct 5, 2026 - 14:02
 0  8
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर ने बालक-बालिका दोनों वर्गों में जीता खिताब, 26वीं जूनियर राज्य स्तरीय बेसबॉल चैंपियनशिप का शानदार समापन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0