मोबाइल ले जाने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट

बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल के मुलाकाती कक्ष में मोबाइल अंदर ले जाने से रोकना दो युवकों को नागवार गुजरा। दोनों युवकों ने जेल प्रहरी के साथ पहले हुज्जतबाजी की और फिर मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि जेल प्रहरी पुरुषोत्तम सिंह मुलाकाती कक्ष में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान दो युवक मोबाइल लेकर अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। जेल प्रहरी ने उन्हें मोबाइल अंदर ले जाने से मना किया, जिसके बाद दोनों युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने जेल प्रहरी के साथ मारपीट कर दी। हंगामा सुनकर जब अन्य जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे, तो दोनों युवक वहां से फरार हो गए। घटना की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Oct 2, 2026 - 14:02
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मोबाइल ले जाने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0