बिलासपुर सड़क हादसा: बेलगाम स्वराज माजदा ने 3 भाइयों को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहे स्वराज माजदा के चालक ने घर के बाहर खड़े तीन भाइयों को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद वाहन सीधे बिजली के खंभे से जा टकराया। घर के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे तीनों भाई बिल्हा पुलिस के अनुसार, ग्राम भटगांव निवासी बरातुदास मानिकपुरी अपने भाई चंदू मानिकपुरी और प्रीतम दास मानिकपुरी के साथ दामाद के घर गए हुए थे। 16 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे जब तीनों लौटकर प्रीतम दास के घर के बाहर बाइक खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी सेंवार की तरफ से तेज गति में आ रहे स्वराज माजदा (क्रमांक CG 10 C 1868) के चालक ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। खंभे से टकराई गाड़ी, पहिए में फंसी बाइक टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों भाइयों को रौंदते हुए गाड़ी बिजली के खंभे से जा भिड़ी और बाइक वाहन के पहिए में फंस गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तीनों को फौरन बिल्हा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बरातुदास और प्रीतम दास मानिकपुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे भाई चंदूदास का इलाज जारी है। फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज मृतक के बेटे रूपेंद्र दास मानिकपुरी की शिकायत पर बिल्हा थाना पुलिस ने स्वराज माजदा चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1), 125(ए) और 281 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sep 18, 2026 - 15:31
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर सड़क हादसा: बेलगाम स्वराज माजदा ने 3 भाइयों को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0