बिलासपुर: नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी स्ट्राइक;
बिलासपुर (सीपत): बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू (ACCU) और सीपत थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्ट्राविन टैबलेट जब्त करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीली दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। दूसरे प्रांत से लाकर बेचने की थी तैयारी: मामले के अनुसार, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी निवासी उग्रसेन लोनिया अपने पुत्र मुकेश लोनिया और अन्य रिश्तेदार परमेश्वर लोनिया के साथ मिलकर दूसरे राज्य से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं लाकर बेचने की फिराक में था। मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने उग्रसेन लोनिया के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। जब्त सामग्री व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई: पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मौके से 4,750 नग प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्ट्राविन टैबलेट जब्त किए हैं। गिरफ्तार किए गए 3 आरोपी: उग्रसेन लोनिया पिता छेदूराम लोनिया (उम्र 60 वर्ष), निवासी ग्राम गुड़ी। मुकेश कुमार लोनिया पिता उग्रसेन लोनिया (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम गुड़ी (यह आरोपी पहले भी नारकोटिक्स एक्ट में जेल जा चुका है)। परमेश्वर लोनिया उर्फ केंदा पिता लक्ष्मी प्रसाद लोनिया (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम गुड़ी। जड़ से खत्म करने की तैयारी, संपत्ति होगी राजसात: बिलासपुर पुलिस ने नशे के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की योजना बनाई है। पुलिस अब इन दवाओं के मुख्य सप्लायर (विक्रेता) और खरीदारों (क्रेताओं) की कड़ियां खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई अवैध संपत्तियों की जांच कर उन्हें राजसात करने की वैधानिक प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


