अवैध शराब बिक्री पर सरकंडा पुलिस की रेड, 33 बोतल शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर में अवैध शराब का कारोबार लगातार जारी है। इस पर अंकुश लगाने सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब की कुल 33 बोतलें बरामद की हैं। जब्त शराब की मात्रा 5 लीटर 940 एमएल और कीमत करीब 3 हजार 800 रुपये बताई गई है। दरअसल, 21 नवंबर को सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रभात चौक इलाके में एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान एक संदिग्ध सफेद प्लास्टिक बोरी के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपक खटिक, उम्र 35 वर्ष, निवासी टिकरापारा मोची मोहल्ला, थाना सिटी कोतवाली के रूप में हुई। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में बोरी की तलाशी ली, तो उसमें गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब के 25 पाव और यूनिक देशी मसाला शराब के 8 पाव मिले। इस तरह पुलिस ने कुल 33 पाव शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 3 हजार 800 रुपये है। शराब रखने और बिक्री करने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई लाइसेंस या कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सरकंडा पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध शराब की बिक्री और कारोबार के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Nov 23, 2026 - 15:02
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
अवैध शराब बिक्री पर सरकंडा पुलिस की रेड, 33 बोतल शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0