आदतन अपराधी से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, गुंडा सूची में नाम और जिला बदर की मांग
बिलासपुर - अपराधी की हरकतों से आखिर कब तक परेशान रहेंगे ग्रामीण? सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में लगातार मारपीट और अन्य आपराधिक गतिविधियों के आरोपों से परेशान ग्रामीणों ने अब आरोपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी आरोपी को गुंडा सूची में शामिल करने और जिला बदर कराने के लिए प्रशासन को प्रतिवेदन भेजा है। मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा का है, जहां निवासी बदराम यादव के खिलाफ लगातार मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। आरोपी की गतिविधियों से परेशान ग्रामीणों ने अब प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जिला बदर करने की मांग उठाई है। इधर, पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गुंडा सूची में शामिल करने और जिला बदर करने की प्रक्रिया शुरू की है। थाना सीपत से पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा गया है। अब पुलिस और ग्रामीणों की मांग के बाद जिला प्रशासन के फैसले पर सबकी नजर है।फरहदा के ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन की कार्रवाई से उन्हें आरोपी की कथित आपराधिक गतिविधियों से राहत मिलेगी। सवाल यही है कि ग्रामीणों की शिकायत और पुलिस के प्रतिवेदन पर जिला प्रशासन कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


