इंद्रपुरी हिर्री माइंस के पास जुआ फड़ पर चकरभाठा पुलिस की रेड, 4 जुआरी पकड़े गए मौके से 1,870 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और प्लास्टिक की चटाई जब्त

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिर्री माइंस के इंद्रपुरी इलाके में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 1,870 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक की चटाई जब्त की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिर्री माइंस इंद्रपुरी क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर थाना चकरभाठा पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चार व्यक्ति जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।पकड़े गए आरोपियों के नाम तोरण कुमार रामपाल (33 वर्ष), निवासी हिर्री माइंस, थाना चकरभाठा। रूपेश निषाद (27 वर्ष), निवासी हिर्री माइंस, थाना चकरभाठा। प्रदीप कुमार सहिस (28 वर्ष), निवासी हिर्री माइंस, थाना चकरभाठा। अखिल ध्रुव (35 वर्ष), निवासी हिर्री माइंस, थाना चकरभाठा। नकदी सहित ताश की गड्डी जब्त पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जुआ फड़ एवं आरोपियों के पास से कुल 1,870 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश तथा एक प्लास्टिक की चटाई जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

Oct 26, 2026 - 11:52
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
इंद्रपुरी हिर्री माइंस के पास जुआ फड़ पर चकरभाठा पुलिस की रेड, 4 जुआरी पकड़े गए मौके से 1,870 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और प्लास्टिक की चटाई जब्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0