छत्तीसगढ़ के स्कूलों और कॉलेजों में दशहरा, दिवाली व शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान:
नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दीर्घकालीन अवकाश की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा 21 सितंबर 2026 को इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश क्रमांक GENCOR-35010/2449/2026-SCHOOL EDUCATION SECTION के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 (16 जून 2026 से 31 मार्च 2027) के दौरान प्रदेश की समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं तथा डी.एड., बी.एड. एवं एम.एड. कॉलेजों में कुल 15 दिनों का अवकाश निर्धारित किया गया है। अवकाश की समय-सारणी इस प्रकार रहेगी: दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक (कुल 05 दिन) दीपावली अवकाश: 06 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक (कुल 05 दिन) शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक (कुल 05 दिन) स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव रामेश्वर प्रसाद वर्मा के हस्ताक्षर से राज्यपाल के नाम पर यह आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


