बाड़ी में काम कर रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर रूप से घायल; 108 ने पहुंचाया अस्पताल

मरवाही वन मंडल क्षेत्र के ग्राम पंचायत नाका में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बाड़ी में काम कर रही एक महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर भालू को जंगल की ओर खदेड़ा। जानकारी के मुताबिक, ग्राम नाका निवासी सविता अपनी बाड़ी में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक भालू वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। चीख सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़कर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद भालू वहां से भागकर जंगल की ओर चला गया। 🚑 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात ईएमटी शुक्ला प्रसाद और पायलट सुनील कुमार ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए मौके पर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। 🏥 जिला अस्पताल में इलाज जारी जिला अस्पताल में महिला को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद ग्राम नाका और आसपास के इलाकों में भालू की दहशत का माहौल बना हुआ है।

Sep 8, 2026 - 15:31
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बाड़ी में काम कर रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर रूप से घायल; 108 ने पहुंचाया अस्पताल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0