गांधी जयंती पर SECL में स्वच्छता अभियान
गांधी जयंती के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान और स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत वसंत विहार कॉलोनी से हैप्पी रन का आयोजन किया गया। इसमें एसईसीएल के शीर्ष प्रबंधन के साथ अधिकारी, कर्मचारी और संविदा कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।वसंत विहार कॉलोनी से शुरू हुई स्वच्छता ही सेवा हैप्पी रन एसईसीएल मुख्यालय स्थित नेहरू शताब्दी नगर के गांधी उद्यान पहुंचकर संपन्न हुई। रन में निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास, निदेशक वित्त डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन समेत विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी और संविदा कर्मी शामिल हुए। गांधी उद्यान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने और हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह करीब दो घंटे श्रमदान करने का संकल्प लिया। महात्मा गांधी जी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने भारत के लिए एक स्वच्छ भारत का सपना देखा था। आज हम उसी मिशन पर आगे बढ़ रहे हैं। एक देश की समृद्धि तभी जानी जाती है कि वह कितना स्वच्छ है।प्रधानमंत्री जी ने 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा है और हम उसी रास्ते पर चल पड़े हैं। आशा करते हैं कि 2047 तक भारत एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बने। गांधी जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए एसईसीएल ने स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक वरुण शर्मा ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


