करंट से नन्हे हाथी की मौत: शावक के शव के पास रातभर चिंघाड़ता रहा 27 हाथियों का झुंड;

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले अंतर्गत उदयपुर वन परिक्षेत्र से हाथियों का बेहद मार्मिक दृश्य सामने आया है। खेत की फसल बचाने के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से एक नन्हे हाथी (शावक) की दर्दनाक मौत हो गई। शावक की मौत के बाद 27 हाथियों का दल मौके पर पहुंच गया और पूरी रात शव के आसपास डेरा जमाकर चिंघाड़ता रहा। शावक की मौत के बाद हाथियों के आक्रोश और चिंघाड़ से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई। हाथियों का झुंड महेशपुर उपकापारा इलाके के आसपास मंडराता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने जंगल से लगे गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा और उन्हें हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। छत्तीसगढ़ में पिछले 5 दिनों के भीतर हाथियों की मौत के तीन मामले सामने आ चुके हैं: सरगुजा (उदयपुर): फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तार से नन्हे हाथी की मौत। रायगढ़ (तमनार): एक तालाब में हाथी के बच्चे का शव मिला, जिसके डूबने की आशंका है। जशपुर (दुलदुला): जंगल और खेत की सीमा पर लगाए गए बिजली के तार से एक नर हाथी की मौत हुई। खेतों में फसल बचाने के लिए लगाए जा रहे अवैध बिजली के तार अब वन्यजीवों के साथ-साथ इंसानी बस्तियों के लिए भी बड़ा संकट बन रहे हैं। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के झुंड पर निगरानी रख रही है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Oct 2, 2026 - 14:33
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
करंट से नन्हे हाथी की मौत: शावक के शव के पास रातभर चिंघाड़ता रहा 27 हाथियों का झुंड;

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0