त्योहारों में हुड़दंग मचाने वालों पर सिविल लाइन पुलिस का शिकंजा, तीन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; फरार वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर हंगामा कर अशांति फैलाने वाले तीन बदमाशों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वहीं, एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर त्योहारों को देखते हुए जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और गश्त की जा रही है। इसी दौरान 10 नवंबर 2026 को विवेक पटेल, आर्यन रात्रे और साहिल खान अलग-अलग स्थानों पर हुड़दंग करते पाए गए। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तीनों को समझाइश दी। इसके बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ और वे और अधिक उपद्रव करने पर उतारू हो गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में पूर्व से फरार आरोपी सिद्धार्थ वर्मा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया। इनके खिलाफ हुई कार्रवाई विवेक पटेल (30 वर्ष), निवासी मरार गली, मगरपारा। आर्यन रात्रे (19 वर्ष), निवासी मिनीबस्ती, थाना सिविल लाइन। साहिल खान (23 वर्ष), निवासी तेलीपारा, संजय ट्रेडर्स, सरजू बगीचा। सिद्धार्थ वर्मा (39 वर्ष), निवासी विजयापुरम कॉलोनी, सरकंडा (वारंटी)। पुलिस की सख्त चेतावनी सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


