नाबालिग बेटी की तलाश में भटक रहा परिवार, कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से 14 वर्ष की एक नाबालिग लड़की कई दिनों से लापता है। परिजनों का आरोप है कि थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके कारण परिवार अपनी बेटी की तलाश में परेशान होकर भटक रहा है। जानकारी के अनुसार मामला मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी के पास का है। यहां रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना तुरंत सिविल लाइन थाने में दी थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों को आशंका है कि युवक उसे लेकर बिहार फरार हो गया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिस सक्रियता दिखाती, तो अब तक बच्ची का पता लगाया जा सकता था। बेटी की तलाश में परेशान परिजन न्याय की गुहार लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जिला प्रशासन से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द नाबालिग की तलाश कर उसे सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।

Mar 12, 2026 - 12:07
 0  18
💬 WhatsApp पर शेयर करें
नाबालिग बेटी की तलाश में भटक रहा परिवार, कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0