भाजपा कार्यालय घेराव में शामिल हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, अफीम खेती और नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
बिलासपुर। दुर्ग और बलरामपुर जिलों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती और प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण एवं शहर के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आंदोलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि 10 एकड़ जमीन में अफीम जैसे मादक पदार्थों की खेती बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं की संलिप्तता सामने आई है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार समाज के लिए गंभीर खतरा बन चुका है और इससे प्रदेश की युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसलिए सरकार को इस पर सख्त कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर मोहन जायसवाल, पंडित जितेंद्र शर्मा ‘जीतू’, मंगल वाजपेयी, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, रामेश्वर केसरी, राहुल गोरख, हेमंत कौशिक, टीकाराम यादव, केशव पांडे, कामरान खान, बंटी खान, मनोज यादव, सुदीप यादव, नंदकिशोर वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, दीपक कश्यप, विजय तिवारी, मुकेश अग्रवाल, हृदेश कश्यप सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


