निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर DEO ने बनाई तीन सदस्यीय टीम

बिलासपुर। जिला शिक्षा विभाग में पदस्थ निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी एक बार फिर जांच के दायरे में आ गए हैं। भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने कलेक्टर बिलासपुर के नाम शिकायत पत्र भेजकर तिवारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। शिकायत के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बिलासपुर ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विकास तिवारी के पास आय से अधिक अचल संपत्ति है। इसमें नेहरू नगर रहसी क्षेत्र में दो मंजिला मकान, मकान से लगी छह दुकानें, नेहरू नगर में दो अन्य मकान, मुंगेली नाका के पास दुकान, सरगांव में लगभग सात एकड़ कृषि भूमि, सकरी और चौबे कॉलोनी में प्लॉट तथा मोपका चौक के पहले एक प्लॉट सहित करोड़ों रुपये की संपत्ति होने का उल्लेख किया गया है। समिति ने यह भी आरोप लगाया है कि कोविड काल के दौरान 62 लोगों की अनुकंपा नियुक्ति की गई थी, जिनमें से 11 नियुक्तियां फर्जी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया, लेकिन इस मामले में विकास तिवारी पर अब तक विभागीय कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान में विकास तिवारी शिक्षकों के पदोन्नति मामले और शासन के आदेशों की अवहेलना के आरोप में पहले से ही निलंबित हैं। भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने जांच के बाद दोष सिद्ध होने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

Mar 10, 2026 - 22:48
 0  38
💬 WhatsApp पर शेयर करें
निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर DEO ने बनाई तीन सदस्यीय टीम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0