पढ़ाई के साथ संस्कार और संस्कृति भी ज़रूरी: शांति नगर प्राथमिक शाला में धूमधाम से मना शालेय वार्षिकोत्सव

रिपोर्टर द्वारिका यादव हरदीबाजार। जन शिक्षा केन्द्र बोईदा अंतर्गत प्राथमिक शाला शांति नगर (बोईदा) में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी शालेय वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन ग्रामवासी शांति नगर के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस मंडल उतरदा अध्यक्ष शेखर पटेल रहे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी गीतों पर आधारित नृत्य ने उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने “बिजली बचाओ, पानी बचाओ” विषय पर प्रभावशाली नाटक का मंचन किया। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को दिन में अनावश्यक बिजली का उपयोग न करने, पीने के पानी को ढंककर रखने तथा नलों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शेखर पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम में तुला राम ओटी, चंद्रकुमार पटेल, रामकृष्ण पटेल, सोहनलाल पटेल, मीडिया प्रभारी द्वारिका यादव, प्रधान पाठक मनोज चौबे, शिक्षक संतोष यादव, मनसागर पटेल, भोला प्रजापति, दरस पटेल, शिक्षक बुद्धेश्वर सोनवानी, खांडेकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Feb 6, 2026 - 12:21
 0  13
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पढ़ाई के साथ संस्कार और संस्कृति भी ज़रूरी: शांति नगर प्राथमिक शाला में धूमधाम से मना शालेय वार्षिकोत्सव

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0