बिलासपुर के कोनी कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि, क्षेत्र क्वारंटाइन घोषित
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कोनी के शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत के बाद जांच कराई गई, जिसमें दो पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को क्वारंटाइन जोन घोषित कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जिला रैपिड रिस्पांस टीम (DRRT) ने मौके का निरीक्षण किया। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पशुपालन विभाग के साथ मिलकर प्रभावित पक्षियों का वैज्ञानिक तरीके से किलिंग (Culling) किया गया है। साथ ही कुक्कुट परिसर में रहने वाले सभी स्टाफ और लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण नियंत्रण में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर सर्वे किया जाएगा और मानव सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, स्थिति नियंत्रण में है। किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


