पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल, मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल हो गए हैं। दो दिन पहले फिसलकर गिरने से उनके पैर में चोट आई थी, जिसके चलते उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद आज मुख्यमंत्री उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लेकर पहुंचे, जहां बेहतर उपचार के लिए बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नंदकुमार साय के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें गृह ग्राम से अपने साथ रायपुर लाने की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री ने बताया कि दो दिन पहले नंदकुमार साय फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके पैर में चोट आई थी। कल जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री उनके निवास पहुंचे और मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पैर में चोट के कारण उन्हें आवागमन में काफी तकलीफ हो रही थी। ऐसे में मुख्यमंत्री ने उन्हें सड़क मार्ग से लाने के बजाय अपने हेलीकॉप्टर में साथ रायपुर लाया, ताकि सफर के दौरान उन्हें परेशानी न हो। फिलहाल बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


