प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवक ने लगाई थी आग, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवती गिरफ्तार

बिलासपुर - प्रेम संबंध, शादी का वादा और फिर विवाद... इन सबके बीच एक युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि उसकी जान चली गई। अब करीब 10 महीने बाद इस मामले में कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवक की प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। युवती पर युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप है। दरअसल, पूरा मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, मृतक विकास गुप्ता उम्र 22 वर्ष और आकांक्षा सिदार उम्र 21 वर्ष के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच शादी को लेकर भी बातचीत चल रही थी। इसी बीच 27 जनवरी 2026 को दोनों कोनी स्थित एक होटल में रुके थे। होटल में ठहरने के दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि विकास गुप्ता ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 1 फरवरी 2026 को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। शुरुआत में यह मामला आत्महत्या का नजर आ रहा था, लेकिन मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने मृतक और युवती के बीच संबंधों, विवाद और घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल की। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का दावा है कि युवक को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया गया। इसके बाद कोनी थाने में अपराध क्रमांक 638/2026 के तहत धारा 108 बीएनएस में अपराध दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने 21 नवंबर 2026 को आरोपी युवती आकांक्षा सिदार, निवासी भटगांव, जिला सूरजपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है। प्रेम संबंधों के बीच उपजे विवाद और युवक की मौत के इस मामले में पुलिस ने जांच के आधार पर युवती को आरोपी बनाया है। हालांकि, मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

Nov 23, 2026 - 15:05
 0  11
💬 WhatsApp पर शेयर करें
प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवक ने लगाई थी आग, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवती गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0