बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात: खिड़की की ग्रिल उखाड़कर CCTV कैमरे और कार की चाबी चोरी

बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमसेना में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी के बाद कार में आग लगाने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। ग्राम अमसेना निवासी ओमप्रकाश कौशिक (सेंट्रिंग ठेकेदार) 30 सितंबर की रात करीब 10 बजे परिवार सहित सो रहे थे। उनकी रेनॉल्ट क्विड कार (क्रमांक CG15 DM5418) रिश्तेदार के घर के पास लॉक करके खड़ी थी। देर रात अज्ञात चोरों ने किचन की खिड़की की लोहे की ग्रिल उखाड़ी और घर के भीतर प्रवेश किया। चोरों ने घर के अंदर व बाहर लगे तीन सीसीटीवी कैमरे और फ्रिज पर रखी कार की चाबी चुरा ली। इसके बाद चोर बाहर खड़ी कार को लेकर फरार हो गए और कुछ दूरी पर स्थित आयशर शोरूम के पास ले जाकर उसे आग के हवाले कर दिया। सुबह करीब 7 बजे जब परिजनों की नींद खुली, तब घर में सामान बिखरा मिला और ग्रिल उखड़ी हुई दिखी। बाहर देखने पर कार भी अपनी जगह से गायब थी, जो बाद में आयशर शोरूम के पास पूरी तरह जली हालत में बरामद हुई। चोरी गई कार और अन्य सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है। हिर्री थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(A), 326(G) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की शिनाख्त में जुटी हुई है।

Oct 2, 2026 - 15:28
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात: खिड़की की ग्रिल उखाड़कर CCTV कैमरे और कार की चाबी चोरी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0