बिलासपुर शहर में डीजे वाहनों पर सख्त कार्रवाई...एक दर्जन डीजे वाहनों पर की गई वैधानिक कार्यवाही

बिलासपुर - पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को डीजे को जब्त करने और कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं । माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा डीजे और कोलाहल पर नाराजगी जताई थी । बिलासपुर पुलिस द्वारा शहर में ध्वनि प्रदूषण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन को देखते हुए डीजे वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए डीजे वाहनों पर कार्यवाही की गई। थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत मार्क हॉस्पिटल के पास तेज ध्वनि में डीजे बजाते पाए जाने पर संबंधित वाहन को थाना लाकर कार्यवाही की गई। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा काली मंदिर के पास खड़े डीजे वाहन क्रमांक CG11AB1940 एवं CG10BH4895 के विरुद्ध नियम उल्लंघन पाए जाने पर कार्यवाही की गई। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में राजीव गांधी चौक एवं रिंग रोड नंबर–2 के पास खड़ी दो डीजे गाड़ियों में साउंड सिस्टम वाहन से अधिक बाहर निकला हुआ तथा निर्धारित ऊंचाई से अधिक पाया गया, जिस पर कार्यवाही की गई है एवं थाना बिल्हा ,मस्तूरी, हिर्री में भी नियम उल्लंघन पर डीजे पर कार्रवाई की गई है कोलाहल एवं मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। गाड़ियों में किसी भी प्रकार का मॉडिफिकेशन करने पर कड़ी कार्यवाही हेतु आरटीओ को भी पत्र लिखा गया है ।

Feb 7, 2026 - 15:59
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर शहर में डीजे वाहनों पर सख्त कार्रवाई...एक दर्जन डीजे वाहनों पर की गई वैधानिक कार्यवाही

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0