मरवाही वनमंडल में हाथियों की बढ़ी संख्या, 62 के करीब पहुंचा झुंड... खेतों में फसल चौपट, घरों को बना रहे निशाना, ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी!

छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल में हाथियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कटघोरा वनमंडल से पहुंचे हाथियों के बड़े झुंड ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। यहां हाथियों की संख्या 54 से बढ़कर करीब 62 पहुंच गई है। हाथियों की मौजूदगी से वनांचल के गांवों में दहशत है, तो दूसरी ओर किसानों की मेहनत पर भी हाथी भारी पड़ रहे हैं। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही हाथी अब ग्रामीणों के घरों को भी निशाना बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 10 दिन पहले कटघोरा वनमंडल से 53 हाथियों का दल मरवाही वनमंडल में दाखिल हुआ था। इसके बाद वन विभाग ने ड्रोन कैमरे की मदद से हाथियों की गणना कराई। गणना में करीब 62 हाथियों की मौजूदगी सामने आई है। इनमें 55 वयस्क हाथी हैं, जबकि बाकी छोटे हाथी और शावक बताए जा रहे हैं। हाथियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मरवाही वनमंडल के डीएफओ निशांत कुमार खुद वन कर्मचारियों के साथ लगातार निगरानी कर रहे हैं। लेकिन हाथियों की मौजूदगी के साथ ही मानव-हाथी संघर्ष का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। हाथियों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को रौंद रहे हैं, वहीं भोजन की तलाश में ग्रामीणों के घरों तक पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। लगातार बढ़ते खतरे के बीच मरवाही वनमंडल को लेमरू हाथी परियोजना में शामिल करने की मांग भी तेज हो रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर हाथियों के इस बढ़ते खतरे से ग्रामीणों और किसानों को कब राहत मिलेगी? वन विभाग की निगरानी के बीच ग्रामीणों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Nov 2, 2026 - 19:09
 0  7
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मरवाही वनमंडल में हाथियों की बढ़ी संख्या, 62 के करीब पहुंचा झुंड... खेतों में फसल चौपट, घरों को बना रहे निशाना, ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0