अंतरधार्मिक विवाह से नाराज पिता ने जीवित बेटी का कराया पिंडदान,

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में प्रेम विवाह और धर्म परिवर्तन के मामले ने पारिवारिक व सामाजिक रूप ले लिया है। बेटी के इस कदम से आहत होकर परिवार ने उससे हमेशा के लिए नाता तोड़ने का कठोर निर्णय लिया। पिता सुजान दत्ता ने बाकायदा मुंडन कराया और पंडितों को घर बुलाकर जीवित बेटी का प्रतीकात्मक पिंडदान संपन्न कराया। मंत्रोच्चार के साथ पिंडदान, सार्वजनिक घोषणा पत्र जारी पंडितों की मौजूदगी में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पिंडदान की रस्म पूरी की गई। इसके बाद पिता ने सार्वजनिक घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि अब उनका अपनी पुत्री से जीवनभर कोई संबंध नहीं रहेगा। परिवार ने इस संबंध में एक लिखित घोषणा पत्र भी जारी कर रिश्ते खत्म करने की बात कही है। परिवार ने लगाया ‘लव जिहाद’ का आरोप परिवार ने इस पूरे प्रकरण को ‘लव जिहाद’ का मामला बताया है। हालांकि, यह आरोप परिवार की ओर से लगाया गया है और फिलहाल इसकी कोई स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सामाजिक संगठन का मिला समर्थन घटना की सूचना मिलते ही 'निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति' (बस्तर संभाग) के अध्यक्ष जीवानंद हालदार सहित अन्य पदाधिकारी सुजान दत्ता के निवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। यह मामला प्रेम विवाह, व्यक्तिगत पसंद और पारिवारिक व सामाजिक मान्यताओं के टकराव के बीच पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जीवित बेटी के पिंडदान और सार्वजनिक संबंध-विच्छेद के फैसले ने इस घटना को अत्यंत संवेदनशील और सुर्खियों में ला दिया है।

Sep 23, 2026 - 15:49
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
अंतरधार्मिक विवाह से नाराज पिता ने जीवित बेटी का कराया पिंडदान,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0