शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पथरिया: थाना पथरिया क्षेत्र अंतर्गत शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लगातार दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान ग्राम बेड़ाकापा निवासी 25 वर्षीय प्रकाश वर्मा के रूप में हुई है। शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध: पुलिस के अनुसार, बुधवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ पथरिया थाने पहुंची और प्रकाश वर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। जब भी वह शादी करने का दबाव बनाती, आरोपी किसी न किसी बहाने से बात टाल देता था। काफी समय बीतने और बार-बार शादी की बात टलने पर युवती ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद वे थाने पहुंचे। धारा 69 BNS के तहत मामला दर्ज: शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी प्रकाश वर्मा को तलाश कर हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। आरोपी के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय से भेजा गया जेल: आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया। थाना प्रभारी पवन कुमार देवांगन ने बताया कि मामले की विवेचना नियमानुसार जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sep 11, 2026 - 13:33
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0