शुद्ध पानी के नाम पर बड़ा खेल! बिना जांच-पड़ताल बोतलों में भरकर बिक रहा पानी,
शहर में इन दिनों शुद्ध पानी के नाम पर बोतलबंद पानी का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। जिले के कई इलाकों की दुकानों और बाजारों में अलग-अलग ब्रांड के नाम से पानी की बोतलें और जार बिक रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब 20 छोटी-बड़ी पैकिंग इकाइयां पंजीकृत हैं, लेकिन बाजार में दर्जनों ब्रांड के पानी की बोतलें मौजूद हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में बिक रही इन बोतलों की पैकिंग आखिर कहां हो रही है। कई अवैध कंपनियां नामी ब्रांड से मिलते-जुलते नाम और आकर्षक स्टिकर लगाकर पानी बेच रही हैं। कम लागत के कारण ऐसी इकाइयां छोटे कमरों और सीमित जगहों पर भी संचालित होने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कुछ स्थानों पर पानी को बिना उचित फिल्टर प्रक्रिया के सीधे पैक कर बेचे जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। पानी की गुणवत्ता, पैकिंग प्रक्रिया और लाइसेंस को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सेहत से खिलवाड़ का खतरा विशेषज्ञों के अनुसार पीने के पानी की गुणवत्ता बेहद महत्वपूर्ण है। दूषित या अशुद्ध पानी के सेवन से त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ-साथ हैजा, पीलिया, टाइफाइड और पोलियो जैसी बीमारियों का खतरा हो सकता है। सिर्फ ‘स्टिकर’ का भरोसा कई बोतलों पर आकर्षक लेबल और ब्रांड का स्टिकर लगा होने के बावजूद उनकी गुणवत्ता की वास्तविकता स्पष्ट नहीं होती। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए केवल बोतल पर लगे स्टिकर के आधार पर पानी की गुणवत्ता पर भरोसा करना चिंता का विषय है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


