रात की ड्यूटी बनी खौफ का मंजर, पेट्रोल पंप कर्मियों पर 4 नकाबपोशों ने चाकू दिखाकर दिया अंजाम
कोरबा | रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों के साथ चाकू की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने दो अलग-अलग चाकुओं से धमकाकर कर्मचारियों से नगदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रजकम्मा निवासी राजकुमार कश्यप श्री साईं पेट्रोल पंप में सेल्समेन के रूप में कार्यरत है। 15 जनवरी की रात 8 बजे से 16 जनवरी की सुबह 10 बजे तक उसकी ड्यूटी कांशीराम टांडिया के साथ थी। रात करीब 8.30 बजे पंप का चार्ज ओमप्रकाश कश्यप एवं प्रभाकर सिंह मरकाम से लिया गया, जिसके बाद मैनेजर रामकुमार पटेल दिनभर की बिक्री की रकम लेकर चला गया।रात लगभग 1 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक पेट्रोल पंप पहुंचे। सभी की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मोटरसाइकिल खड़ी करते ही दो आरोपी राजकुमार कश्यप के पास और दो आरोपी कांशीराम टांडिया के पास पहुंचे। दोनों कर्मचारी शटर वाले कमरे में खाट पर लेटे हुए थे। आरोपियों ने अचानक हमला करते हुए हाथ-मुक्कों से चेहरे, आंख और माथे पर मारपीट शुरू कर दी।गाली-गलौज करते हुए बदमाशों ने पैसे कहां रखे हैं पूछकर राजकुमार की पैंट की जेब से 6 हजार रुपये और कांशीराम की जेब से 2 हजार रुपये निकाल लिए। इस दौरान दो आरोपियों के हाथ में सब्जी काटने वाले चाकू थे, जिनसे उन्होंने दोनों कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी।लूटपाट के बाद चारों नकाबपोश शटर खींचकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था और गर्म कपड़े पहन रखे थे। घायल कर्मचारियों ने फोन से मैनेजर को सूचना दी, जिसके बाद कांशीराम टांडिया के साथ चैतमा चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।राजकुमार कश्यप की शिकायत पर पाली थाना में अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


