प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण

बिलासपुर - जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एसईसीएल (SECL) के सीएसआर मद से प्राप्त पोषण आहार का टीबी मरीजों को वितरण किया गया। सिविल सर्जन अनिल गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी, जिला कार्यक्रम समन्वयक ए. सरिता, अस्पताल सलाहकार शेफाली कुमावत सहित टीबी नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा टीबी मरीजों को नियमित उपचार के साथ-साथ पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों के पोषण स्तर में सुधार कर उपचार को अधिक प्रभावी बनाना है।

Jan 21, 2026 - 16:10
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0