भाजपा अनुसूचित जनजाति मध्य मंडल अध्यक्ष प्रांजल आनंद ने पीएम के जन्मदिन पर स्कूलों में बच्चों को बांटी कॉपी-पेन
कुरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम कुरेली स्थित शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अनुसूचित जनजाति मध्य मंडल अध्यक्ष प्रांजल आनंद के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें कॉपी-पेन वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए नियमित रूप से पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। आयोजक प्रांजल आनंद ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देना समाज की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को विद्यार्थियों के बीच उपयोगी सामग्री वितरित कर मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुरेली के सरपंच संजय टंडन, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मंडल मंत्री पंकज कौशिक सहित विद्यालय की प्राचार्य गीता तिवारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


