मालखरौदा में ओबीसी जागृति शिविर, अधिकार और भागीदारी के लिए एकजुटता का आह्वान
सक्ती। ओबीसी संगम छत्तीसगढ़ प्रदेश के तत्वावधान में ओबीसी समाज द्वारा 6 सितंबर को मालखरौदा, जिला सक्ती में एक दिवसीय ओबीसी जानकारी एवं जागृति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सक्ती सहित आसपास के जिलों से ओबीसी समाज के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य ओबीसी समाज को अपने अधिकारों, सामाजिक भागीदारी और लंबित मांगों के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य प्रशिक्षक एवं ओबीसी नेता विष्णु दत्त बघेल ने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में ओबीसी समाज को विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने इसके कारणों पर चर्चा करते हुए समाज से अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज को अपने हितों और अधिकारों के प्रति जागरूक होकर राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। ओबीसी नेता श्याम मूरत कौशिक ने कहा कि शिविर से प्रेरणा लेकर समाज को ‘जात से जमात’ की ओर कदम बढ़ाना होगा। उन्होंने ओबीसी के लिए लंबित 27 प्रतिशत आरक्षण तथा जाति जनगणना के फार्म में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता बताई। पूर्व शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष एवं ओबीसी नेता रामकुमार पटेल ने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण एवं जागृति शिविर अधिक से अधिक स्थानों पर आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठित और प्रशिक्षित समाज ही अपने अधिकारों की प्रभावी तरीके से आवाज उठा सकता है। कार्यक्रम का संचालन आयोजक तुलेश महंत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन खेमराज कश्यप ने किया। शिविर में रायपुर, सक्ती, सारंगढ़, अकलतरा सहित विभिन्न जिलों से गणेश साहू, रोशनी साहू, खुशी वर्मा, गंगा वर्मा, छतराम यादव, गजानंद मानिकपुरी, अमृता वैष्णव, धर्मेंद्र वैष्णव, चंदन दास, लकेश्वर महंत, सोमनाथ बरेठ, टकेश्वर पटेल, प्रकाश दास, सुरेश यादव, देवेंद्र दास, अमरदीप हंसा, कुलदीप हंसा, नर्मदा, आशाबाई और सतीश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजक खेमराज कश्यप एवं तुलेश महंत के विशेष सहयोग से शिविर संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


