शरद पूर्णिमा पर विद्या उपनगर उद्यान में महालक्ष्मी पूजन, जगराते में उमड़े हजारों श्रद्धालु रविंद्र सिंह ने दी नगर एवं प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं
बिलासपुर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्या दुर्गा उत्सव समिति द्वारा विद्या उपनगर उद्यान में मां महालक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच खीर एवं भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य जगराते में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी के भक्ति गीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति में लीन होकर मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर ने नगर एवं प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शरद पूर्णिमा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में इस पर्व का विशेष स्थान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात्रि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ महारास रचाया था। वहीं, मान्यता है कि इस रात्रि मां महालक्ष्मी भ्रमण पर निकलती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण माना जाता है। इस दिन चंद्रमा की किरणों को अमृतमयी मानने की परंपरा भी प्रचलित है। यह पर्व आस्था, भक्ति और समृद्धि का प्रतीक है। आयोजन के दौरान विद्या दुर्गा उत्सव समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। महिला समिति की सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। भव्य जगराते और पूजा-अर्चना के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां महालक्ष्मी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में विजय तिवारी, चंद्रनाथ चटर्जी, प्रशांत पांडेय, अनूप चटर्जी, बब्लू केसरवानी, अजय सिंह, शिवा मुदलियार, मनोज शुक्ला, ओमकार केसरवानी, उत्तम चटर्जी, मुन्नू केसरवानी, राघवेंद्र सिंह, संदीप मिश्रा, चित्रकांत श्रीवास, अनिमेष गवई, जितेंद्र पांडेय, रिंकू परिहार, हरजीत सिंह, विक्की, अनिल सिंह, सतीश चंदेल, संतोष चौहान, मनोज श्रीवास्तव, दीपक कश्यप, संजय दवे, दिलीप साहू, विजय अग्निहोत्री, ओमप्रकाश शर्मा सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। महिला समिति की ओर से शशि सिंह, राम तिवारी, सीमा सिंह, संगीता पांडेय, पाखी चटर्जी, अनु गवई, ललिता केसरवानी, बबीता केसरवानी, साक्षी परिहार, अर्चना केसरवानी, कृष्णा सिंह बिष्ट, सपना सिंह, स्वाति मिश्रा, नीलिमा दवे एवं अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


