व्यापम के खिलाफ सर्व सेन समाज ने खोला मोर्चा, बिलासपुर में सैकड़ों लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। व्यापम की लैब सहायक परीक्षा में प्रश्नावली क्रमांक 42 में सेन नाई समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक शब्द के प्रयोग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसके विरोध में छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज ने प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मोर्चा खोलते हुए जिला मुख्यालयों में ज्ञापन सौंपने का अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में 22 सितंबर को बिलासपुर में सर्व सेन समाज के संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास और जिला अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास के संयुक्त नेतृत्व में समाज के सैकड़ों लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रदेश महासचिव राजू श्रीवास तथा सुरेंद्र श्रीवास और अश्वनी श्रीवास ने बताया कि 20 सितंबर को आयोजित लैब सहायक परीक्षा की प्रश्नावली के प्रश्न क्रमांक 42 में सेन नाई समाज के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया गया। समाज का कहना है कि इससे सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं और लोगों में नाराजगी है। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित शब्द को प्रश्नावली से विलोपित करने, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में सेन नाई समाज सहित किसी भी पिछड़ा वर्ग के समाज के प्रति आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है। समाज पदाधिकारियों ने कहा कि 22 और 23 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन कार्यक्रम में राजू श्रीवास, मनोज श्रीवास, घासीराम, गोरेलाल श्रीवास, चंद्रमनी, सुमित श्रीवास, राजकुमार, नरेंद्र, नारायण, नरोत्तम, आनंद, सोनू, मनोहर, प्रभात, मोनू, शिव, अनिल, सीताराम, प्रमोद, आभास, निखिल, अमन, शुभम, चंद्रेश, बबलू, आशीष, रमेश, इंजी. हेतराम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Sep 22, 2026 - 18:44
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
व्यापम के खिलाफ सर्व सेन समाज ने खोला मोर्चा, बिलासपुर में सैकड़ों लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483