सागर जहरीली शराब कांड: मुठभेड़ के बाद 30 हजार का इनामी आरोपी शिवांजव राजपूत गिरफ्तार
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए 21 वर्षीय आरोपी शिवांजव राजपूत पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कठुआ नाला वन क्षेत्र के पास तलाशी अभियान के दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर कथित तौर पर तीन गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई और मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


