सुकमा: जंगल में मवेशी चराने गए दो ग्रामीणों पर भालू का हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल;

सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में मवेशी चराने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के पालामडगू गांव के पटेलपारा निवासी पोडीयाम मुड़ा (30 वर्ष) और कवासी हिड़मा (लगभग 50 वर्ष) दोपहर करीब 2:30 बजे गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक भालू उनके सामने आ गया और उन पर हमला बोल दिया। हमले में घायल दोनों ग्रामीणों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है और इलाके में आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई व निगरानी शुरू कर दी गई है। वन अमले ने ग्रामीणों को जंगल की ओर अकेले न जाने की हिदायत दी है।

Oct 2, 2026 - 14:38
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सुकमा: जंगल में मवेशी चराने गए दो ग्रामीणों पर भालू का हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल;

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0