घुटकू रेलवे लाइन किनारे छुपाकर रखा था महुआ लाहन, पुलिस ने 300 डिब्बे किए नष्ट
-बिलासपुर पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोनी थाना पुलिस ने घुटकु रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छुपाकर रखे भारी मात्रा में महुआ लाहन को बरामद किया है। मौके पर आबकारी विभाग की टीम के साथ मिलकर करीब 6000 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट कर दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कोनी पुलिस को सूचना मिली कि घुटकु स्टेशन पारा से आगे रेलवे लाइन के किनारे लंबी झाड़ियों में महुआ शराब बनाने के लिए भारी मात्रा में लाहन छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ किलोमीटर दूर झाड़ियों में छिपाकर रखे 300 प्लास्टिक डिब्बों में भरा लगभग 6000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से बरामद महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


