तेलुगू संयुक्त समाज महिला विंग ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, होली मिलन में 400 से अधिक महिलाओं की सहभागिता

बिलासपुर। तेलुगू संयुक्त समाज कल्याण समिति, बिलासपुर के महिला विंग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महापौर पूजा विधानी एवं समाज की वरिष्ठ महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर पूर्व महापौर वाणी राव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों में श्रीमती एल. नीरजा, ब्रह्माकुमारी से श्रीमती एस. संतोषी एवं श्रीमती बी. लता भी शामिल रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन डी.के. रत्ना और झांसी ने किया। कार्यक्रम के दौरान समाज की उन महिलाओं का सम्मान किया गया, जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और व्यावसायिक गतिविधियों में भी सक्रिय योगदान दे रही हैं। सम्मानित होने वालों में वाई दुर्गा राव, जे. मीरा पटनायक, कुमारी, अवंतिका, ममता, रमा और डी.के. रत्ना शामिल रहीं। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद क्लासिकल और वेस्टर्न डांस सहित समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूर्विका, यश्मिता, गणेशिका, सावी, राशिता, प्रसन्ना ग्रुप, बबली, अवंतिका और पार्वती ने प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में डी.के. रत्ना ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है और महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक उपलब्धियों का सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं राजनीति, समाज सेवा, व्यापार, सरकारी और निजी क्षेत्रों सहित हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुख्य अतिथि पूजा विधानी और विशिष्ट अतिथि वाणी राव ने अपने संबोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 की थीम “अधिकार और न्याय के साथ हर महिला और बालिका के सशक्तिकरण के लिए वास्तविक कार्रवाई” है, जो समानता के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल देती है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए तेलुगू संयुक्त समाज कल्याण समिति के महिला विंग को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला विंग की सदस्य वाई दुर्गा, बी. लक्ष्मीबाई, जे. मीरा, पी. वनालक्ष्मी, यू. ज्योति, व्ही. गायत्री, बी. लता, एम.वी. लक्ष्मी, जी. पुष्पारानी, टी. वाणी, ए. प्रसन्ना, के. रामा, ई. हेमा, सी.एच. पद्मावती, भवानी, ई. ईश्वरी, जी. हेमलता, एम. इंद्रजा, आर. निर्मला, जी. कृष्णा, आर. अरुणा, के. चंद्रकला, धनलक्ष्मी, पी. अरुणा, पी. लक्ष्मी, एस. विजया, पी. पार्वती, आर. वंदना, बी. सुजाता, जी. लता, आर. ज्ञानेश्वरी, शारदा, सी. मीनाक्षी, जोगी धमयानी, अनीता, अंजली लिंगम, जी. सुनीता सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।

Mar 9, 2026 - 13:34
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
तेलुगू संयुक्त समाज महिला विंग ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, होली मिलन में 400 से अधिक महिलाओं की सहभागिता

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0