जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न...17 मार्च को रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन

बालोद - कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में भारत की जनगणना 2027 को पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न कराने की तैयारी जिले में शुरू हो गई है। इसी तारतम्य में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना के प्रथम चरण के कार्यों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 01 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। इस कार्य को त्रुटिहीन और सुव्यवस्थित ढंग से डिजिटल माध्यम से पूरा करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। बैठक में जिला जनगणना अधिकारी अजय किशोर लकरा, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों के चार्ज अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में 17 मार्च 2026 को सुबह 10.30 बजे से शाम 05 बजे तक एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।

Mar 8, 2026 - 20:42
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न...17 मार्च को रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0