सीआईएसएफ दिवस सप्ताह पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
बिलासपुर/सीपत (सतीश यादव)। सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03 मार्च से 10 मार्च 2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में निकाली गई। रैली मटेरियल गेट से प्रारंभ होकर नवाडीह चौक होते हुए उज्जवल नगर तक पहुंची। इस दौरान सीआईएसएफ के अधिकारी और जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश आम नागरिकों तक पहुंचाया। इस अवसर पर Dy. Commandant मोहन लाल, असिस्टेंट कमांडेंट राजकुमार सहित सीआईएसएफ के अन्य अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने पूरे मार्ग में अनुशासन और जोश के साथ रैली को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


