सागर कांड के बाद आबकारी विभाग का कड़ा एक्शन:

सागर कांड का हवाला देते हुए कड़े निर्देश: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत और कई लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने की दर्दनाक घटना के बाद आबकारी विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति राज्य में किसी भी हाल में न हो। राज्य में किसी अप्रिय व गंभीर घटना को रोकने के लिए सभी जिलों में आबकारी तंत्र को सक्रिय कर तत्काल प्रभाव से कठोर और प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया है। 1. जंगलों से लेकर दुर्गम क्षेत्रों के जलस्रोतों तक गश्त अवैध कच्ची शराब बनाए जाने की संभावना वाले क्षेत्रों को विशेष रूप से चिह्नित किया गया है। दुर्गम इलाकों, जलस्रोतों के आसपास के तटवर्ती क्षेत्रों और वनांचलों, जहां भट्ठियां लगाकर अवैध शराब बनाने की अधिक आशंका रहती है, वहां लगातार गश्त करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। शराब निर्माण की जगह मिलने पर मौके पर मौजूद सामग्री और लहन को नष्ट कर संबंधितों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 2. अवैध स्पिरिट और कच्चे माल की गहन जांच विभाग ने अवैध स्पिरिट की उपलब्धता और उसके इस्तेमाल पर पैनी नजर रखने को कहा है। इस बात की गहराई से पड़ताल की जाएगी कि कहीं अवैध स्पिरिट का इस्तेमाल नकली/जहरीली शराब बनाने या किसी अन्य गैर-कानूनी कारोबार में तो नहीं किया जा रहा है।

Sep 12, 2026 - 14:02
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सागर कांड के बाद आबकारी विभाग का कड़ा एक्शन:

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0