एनटीपीसी सीपत के नए परियोजना प्रमुख बने विजय शंकर दुबे, संभाला पदभार
बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत परियोजना के नए परियोजना प्रमुख के रूप में मुख्य महाप्रबंधक विजय शंकर दुबे ने 1 सितंबर को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। 30 वर्षों से अधिक का लंबा और समृद्ध अनुभव श्री विजय शंकर दुबे ने वर्ष 1995 में कार्यपालक प्रशिक्षु (Executive Trainee) के रूप में एनटीपीसी में अपने सेवा करियर की शुरुआत की थी। उन्हें विद्युत प्रचालन (Operations), योजना एवं प्रणाली (Planning & Systems), परियोजना प्रबंधन (Project Management) और परियोजना निर्माण के क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों का व्यापक अनुभव है। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने एनटीपीसी विंध्याचल, गाडरवाड़ा, नॉर्थ करणपुरा और एनटीपीसी मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाई हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विंध्याचल में प्रचालन क्षेत्र से की, जिसके बाद योजना और प्रणाली विभाग में तकनीकी व परियोजना कार्यों का अनुभव लिया। इसके उपरांत उन्होंने गाडरवाड़ा व मुख्यालय में परियोजना प्रबंधन तथा नॉर्थ करणपुरा में निर्माण संबंधी कार्यों का नेतृत्व किया। एनटीपीसी सीपत आने से पहले वे एनटीपीसी मुख्यालय में परियोजना प्रबंधन से जुड़े हुए थे। उच्च शैक्षणिक योग्यता और वैश्विक प्रशिक्षण श्री दुबे ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई (BE) तथा मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (MACT), भोपाल से मशीन डिजाइन में एम.टेक (M.Tech) की उपाधि प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने परियोजना प्रबंधन एवं नेतृत्व के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित व्यावसायिक प्रशिक्षण भी हासिल किए हैं। इनमें 'संपूर्ण परियोजना प्रबंधन', 'अंतरराष्ट्रीय परियोजना प्रबंधन संघ (IPMA) लेवल-सी प्रमाणीकरण' तथा प्रतिष्ठित 'भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM), अहमदाबाद' का नेतृत्व विकास कार्यक्रम शामिल हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं पदभार ग्रहण करने के अवसर पर एनटीपीसी सीपत के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने श्री दुबे को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उनके विशाल अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व से एनटीपीसी सीपत प्रचालन उत्कृष्टता, परियोजना क्रियान्वयन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


