धमतरी में भीषण सड़क हादसा: शव लेकर लौट रही एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई,

दर्दनाक सड़क हादसा: नेशनल हाईवे-30 पर संबलपुर के पास गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे रायपुर से जगदलपुर लौट रही एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। इस जोरदार टक्कर में एंबुलेंस में सवार जगदलपुर महारानी अस्पताल की 35 वर्षीय नर्स शबनम खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। शव लेकर लौट रहे थे परिजन: जगदलपुर निवासी 72 वर्षीय राजेंद्र खत्री की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एसएमसी अस्पताल लेकर गए थे। वहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव को एंबुलेंस से लेकर वापस जगदलपुर लौट रहे थे। वाहन में मृतक के परिजन देवेंद्र खत्री, उषा खत्री, मीनाक्षी घई और ड्यूटी पर तैनात नर्स शबनम खान मौजूद थीं। घायलों को भेजा गया अस्पताल: दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायल परिजनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। ड्राइवर को झपकी आने की आशंका: एंबुलेंस चालक अतुल बघेल के अनुसार, वह बुधवार रात 9 बजे से लगातार वाहन चला रहा था और सुबह रायपुर से वापसी के दौरान नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। फिलहाल अर्जुनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Oct 1, 2026 - 16:04
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
धमतरी में भीषण सड़क हादसा: शव लेकर लौट रही एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0