बेलगहना में टाइगर का आतंक: 3 मवेशियों का शिकार, गांव में दहशत;

बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र में एक बार फिर टाइगर (बाघ) की दस्तक से भारी दहशत फैल गई है। टाइगर ने क्षेत्र में तीन मवेशियों का शिकार किया है और वह हाई स्कूल के आसपास विचरण कर रहा है। इस घटना के बाद से ग्रामीण काफी डरे हुए हैं, जिसे देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार लोगों को अलर्ट कर रही है और अकेले घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रही है। वन विभाग के अनुसार, मैकल पर्वत श्रेणियों से घिरा बेलगहना अंचल घने साल के वनों, अरपा नदी और नालों के चलते लंबे समय से जैव विविधता के लिए जाना जाता है। क्षेत्र के सकरीबहरा, बाबापारा और बहरामुड़ा स्कूल के आसपास टाइगर के पगपार्क (पंजे के निशान) मिले हैं। सकरीबहरा के बाद बेलगहना से लगे बहरामुड़ा और बाबापारा क्षेत्र के निवासी संतोष यादव के खेत की गीली मिट्टी पर टाइगर के स्पष्ट पगपार्क देखे गए। टाइगर ने संतोष यादव के तीन मवेशियों का शिकार किया और जंगल की तरफ चला गया। घटना की सूचना मिलते ही कोटा वन परिक्षेत्र के उप-वनमंडलाधिकारी (SDO) अनिल भास्करन सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगपार्क देखकर टाइगर की मौजूदगी की पुष्टि की। विभागीय टीम ने कोटवार के माध्यम से गांव में मुनादी करवाकर सभी को सतर्क रहने को कहा है, साथ ही वन कर्मियों को टाइगर के मूवमेंट पर 24 घंटे निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

Oct 2, 2026 - 13:47
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बेलगहना में टाइगर का आतंक: 3 मवेशियों का शिकार, गांव में दहशत;

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0