कोटा के खोंगसरा तालाब में पहुंचा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत;

बिलासपुर जिले में एक ओर बेलगहना क्षेत्र में टाइगर के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बिलासपुर वन मंडल के कोटा परिक्षेत्र अंतर्गत खोंगसरा क्षेत्र के एक तालाब में बड़ा मगरमच्छ पहुंचने से गांव वालों में भारी दहशत फैल गई है। वन विभाग के मुताबिक, खोंगसरा के इस तालाब के पानी का उपयोग ग्रामीण अपनी दिनचर्या और रोजमर्रा के कामों के लिए करते हैं। पिछले एक-दो दिनों से मगरमच्छ ने तालाब में अपना डेरा जमा रखा है और बाहर निकलकर लोगों पर हमला करने का प्रयास भी कर रहा है। इस घटना के बाद गांव के निवासी काफी डरे हुए हैं और उन्होंने वन विभाग से मगरमच्छ का जल्द से जल्द रेस्क्यू करने की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए कोटा परिक्षेत्र के एसडीओ अनिल भास्करन ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू की मांग की गई है, लेकिन पकड़ने के लिए मगरमच्छ का बाहर आना बेहद जरूरी है। इसके लिए विभागीय टीम को तालाब के आसपास निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को हिदायत और समझाइश दी जा रही है कि वे तालाब के नजदीक बिल्कुल न जाएं और न ही मगरमच्छ के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ करें।

Oct 2, 2026 - 13:36
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कोटा के खोंगसरा तालाब में पहुंचा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत;

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0