राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस
अंचल के प्रतिष्ठित सी एम दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन 24 सितंबर 2026 को पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार, रायपुर में किया गया। समारोह में सी.एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर की एनएसएस स्वयंसेविका कु. जिया वारे को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा एवं एनएसएस गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रेष्ठ स्वयंसेविका पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रशस्ति पत्र और 15000 का चेक देकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक/सलाहकार डॉ. अशोक कुमार श्रोती, राज्य संपर्क अधिकारी नीति बाजपेयी, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति प्रोफेसर डॉ.ललित प्रकाश पटेरिया , शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. संजय दुबे , एनएसएस समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा, जिला संगठक डॉ शितेष जैन, कार्यक्रम अधिकारी रोहित लहरे दीपक सेठ एवं बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अमन दुबे ने दी बधाई कु. जिया वारे की इस उपलब्धि पर सी.एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर प्राचार्य, कार्यक्रम अधिकारियों, भूतपूर्व स्वयंसेवकों के मार्गदर्शन पर वरिष्ठ स्वयंसेवकों एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय परिवार ने कहा कि जिया वारे का यह सम्मान महाविद्यालय ही नहीं, बल्कि बिलासपुर जिले के लिए भी गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि गोद ग्राम नेवसा मे पर्यावरण संरक्षण, ब्लड डोनेशन कैंप, नारी जागरूकता कार्यक्रम, पौधारोपण, तालाब निर्माण,मंदिर निर्माण जागरूकता पोषण आहार, नशा मुक्ति के संदर्भ में दिया गया अन्य एनएसएस स्वयंसेवकों को समाजसेवा, राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। “सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते हुए जिया वारे ने सी.एम.डी. महाविद्यालय का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


