अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, शिकायत के बाद निगम की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। अशोक नगर में सरस्वती स्कूल के पीछे कथित अवैध प्लाटिंग के मामले में निगम का बुलडोजर चला। शिकायत के बाद जिला प्रशासन के निर्देश और निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ पुलिस विभाग का अमला भी मौके पर मौजूद रहा। अशोक नगर स्थित सरस्वती स्कूल के पीछे अवैध प्लाटिंग की शिकायत के बाद नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक शीतल अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, संतोषी अग्रवाल, अनूप कुमार अग्रवाल, आरती अग्रवाल और अर्पित अग्रवाल के नाम इस प्लाटिंग से जुड़े होने की शिकायत में सामने आए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही होगी। बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर पहले सड़क निर्माण के लिए मुरूम डाला गया था, जिसके बाद प्लाट के भीतर कंक्रीट की सड़क बनाए जाने की बात सामने आई। मामले को लेकर जिला कलेक्टर से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद निगम प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। निगम की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने दृष्टि सभा कक्ष में बैठक ली थी। बैठक में सरकारी कामकाज में तेजी लाने के निर्देश के साथ ही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद निगम अमले ने अशोक नगर में कार्रवाई करते हुए मौके पर किए गए निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


