बिलासपुर में निलेश विश्वास ने की सौजन्य भेंट, सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर हुआ विचार-विमर्श
बिलासपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश विश्वास ने बिलासपुर प्रवास के दौरान डॉ. अभिषेक वर्मा, बृजमोहन श्रीवास्तव एवं शिवसेना छत्तीसगढ़ के धनंजय परिहार से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात बिलासपुर स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट में हुई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया। निलेश विश्वास ने मुलाकात को सकारात्मक एवं सार्थक बताते हुए कहा कि आपसी संवाद और विचार-विमर्श से सामाजिक संबंधों को मजबूती मिलती है। साथ ही समाज और जनहित से जुड़े विषयों को बेहतर तरीके से समझने तथा उनके समाधान की दिशा में विचार करने का अवसर मिलता है। मुलाकात के दौरान सभी के बीच आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकारात्मक संवाद हुआ। इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों को लेकर आगे भी संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


